फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरिगमा केनरा बैंक शाखा में लगी आग

विज्ञापन
घटना के बाद जला और बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
जैथरा। बिजली के शॉर्ट सर्किट से तरिगमा केनरा बैंक शाखा में आग लग गई। आग से कैश काउंटर के साथ ही कंप्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर, स्कैनर, फर्नीचर आदि हजारों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। सूचना पाकर जैथरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव तरिगमा में केनरा बैंक की शाखा है। मंगलवार सुबह करीब साढे़ सात बजे अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण बैंक में आग लग गई। मामले की जानकारी पर ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने से पहले ही बैंक का लकड़ी का बना कैश काउंटर, तीन मॉनीटर, एक सीपीयू, दो प्रिंटर, स्कैनर और लकड़ी की कुर्सियां आदि सामान जलकर राख हो गया। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि आग से गिनती और नोट चेकिंग मशीन भी खराब हो गई है।

नहीं हो सका कामकाज
एटा। तरिगमा गांव स्थित केनरा बैंक शाखा में आग लगने के बाद बैंक में सभी व्यवस्थाएं ठप हो गई। कैश केबिन के साथ ही कंप्यूटर, मॉनीटर जल जाने के कारण बैंक में लेनदेन का काम प्रभावित रहा। ऐसे में मंगलवार को उपभोक्ताआें को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें