फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगेंगी आतिशबाजी की 125 दुकानें

विज्ञापन
आतिशबाजी के दौरान आग लगने से पांच साल के बच्चे की मौत - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मथुरा।दिवाली पर शहर में आतिशबाजी की 125 दुकान लगेंगी। इसके लाइसेंस के लिए आवेदन और जांच पड़ताल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आतिशबाजी का मुख्य बाजार जुबली पार्क और कृष्णा नगर रहेगा।
विज्ञापन


दिवाली पर जिले भर में करीब 22 स्थानों पर आतिशबाजी का बाजार सजेगा। इसमें दुकानदारों ने आतिशबाजी की बिक्री लाइसेंस के लिए आवेदन करना शुरू कर दिया है। अब तक 200 से ज्यादा आवेदन आ गए हैं, प्रक्रिया अभी भी जारी है। सबसे अधिक आवेदन मथुरा शहरी क्षेत्र में आतिशबाजी की बिक्री के लिए आए हैं। इसमें भी जुबलीपार्क और कृष्णा नगर के लिए सर्वाधिक आवेदन आए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में चल रही आवेदन की इस प्रक्रिया के तहत जांच पड़ताल के बाद लाइसेंस जारी हो रहे हैं। आतिशबाजी बिक्री के लिए 18,19 और 20 अक्तूबर की अनुमति दी जा रही है। मथुरा-वृंदावन नगर निगम में छह स्थानों पर आतिशबाजी की दुकान लगनी हैं। नगर निगम ने जुबली पार्क में 36 दुकान और कृष्णानगर में तीन दुकानों की बोली लगवाई। जुबलीपार्क में पहले दिन सोमवार को 26 लाइसेंस धारकों ने दुकान किराए पर ली हैं। यह प्रक्रिया मंगलवार को जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें