करहल। इटावा से करहल आ रहे लोडर के चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर अज्ञात बदमाश वाहन में लदा करीब 50 हजार रुपये का बेकरी का माल लूट ले गये। बेहोशी की हालत में मिले चालक को उपचार के लिये करहल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चिालक इरशाद निवासी बकेवर इटावा लोडर वाहन संख्या यूपी75जे/े 9761 में बेकरी के बिस्कुट आदि लादकर सोमवार की सुबह करहल आ रहा था। रास्ते में अज्ञात लोग सवारी बनकर वाहन में बैठ गये। उन्होंने चालक को नशीली चीज खिला दी। रूपपुरा के पास बेहोशी छाने पर चालक ने वाहन खड़ा कर दिया।
बदमाशों के साथी वहां दूसरा वाहन ले आये और लोडर में लदा करीब 50 हजार रुपये कीमत का माल लादकर गायब हो गये। चालक को लोगों ने लोडर में बेहोश देखा तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है।