फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पांच फर्जी पत्रकारों को पकड़ा

विज्ञापन
फर्जी पत्रकार
विज्ञापन
कासगंज। मंडी निरीक्षक से एक लाख रुपये मांगने वाले पांच फर्जी पत्रकारों को पुलिस ने पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामकुमार शर्मा पुुत्र ग्रीश चंद्र शर्मा निवासी निवासी न्यू रमेश नगर करनाल, सुनील चंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी चोपारा, अमापुर, चंद्रगुप्त पुत्र राम कुमार निवासी गौंढा बजीर नगर बदायुं, उदयवीर पुत्र गजेद्र मोहन, निवासी कुआटाडा कुवर गांव बदायु, राम सेवक पत्र गंगा सहाय निवासी मूंजर गठिया कुंवर गांव बदायुं पत्रकार बनकर गल्ला मंडी पहुंचे। मंडी निरीक्षक राजेश सिंह भदौरिया से मंडी का लाइसेंस बनवाने की बात करने लगे। मंडी निरीक्षक के हाथ में जबरन 20 हजार रुपये रखकर वीडियो बना ली। इसके बाद पांचों लोग मंडी निरीक्षक से एक लाख रुपये की डिमांड करने लगे। इसी दौरान मंडी के एक कर्मी ने रिकार्डिंग कर मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पत्रकारों के पास पोर्टल के आईडी कार्ड, माइक आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें