फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के गायब होने से मची हलचल

विज्ञापन
MONEY - फोटो : MONEY
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर से एक और कारोबारी के गायब होने से औद्योगिक क्षेत्र में उथल-पुथल मच गई है। ड्राफ्ट, चेक, बीसी (कमेटी) के काम से जुड़े बहुचर्चित कारोबारी का ड्राफ्ट, चेक कैश कराने के साथ-साथ बीसी और केमिकल का करोड़ों का कारोबार है।
विज्ञापन


शहर के सैकडों कारोबारी उनसे जु़ड़े हैं और पैसों का लेनदेन रहता है। पिछले छह दिन से कारोबारियों का उनसे संपर्क न होने से बैचेनी आलम है। कारोबारी सुबह शाम उनके घर और दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। लोगों का करोड़ों रुपया उन पर फंसा है।

शहर में इन दिनों कारोबारियों का जिस तरह से शहर छोड कर जाने का क्रम चल रहा है उसके व्यापारी आशंकित हैं कि कहीं यह कारोबारी भी इसी रास्ते पर तो नहीं।

हालांकि उनके अन्य परिवारीजन मौजूद हैं और उनसे लोगों ने संपर्क किया है लेकिन जिनसे लेनदेन का मामला है उनसे संपर्क न होने के कारण व्यापारियों की नींद उड़ गई है। उनसे जुड़े व्यापारियों के पिछले कुछ दिनों से भुगतान भी नहीं हो रहे हैं। शहर में दिन भर तमाम आशंकाओं के साथ अफवाहें उड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें