फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से जिला अस्पताल में वृद्ध की सांसें थमी

विज्ञापन
जिला अस्पताल
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में बुखार तथा डायरिया के मरीजों पर लगाम नहीं लग पा रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित एक और वृद्ध की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पिछले दो माह से संक्रामक रोगियों की भीड़ देखने को मिल रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही।

ओपीडी में 745 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि 17 मरीजों को बुखार व डायरिया से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल में पिछले तीन दिन से भर्ती भोगांव के मुहल्ला जगतनगर निवासी 62 वर्षीय नरेश चंद्र की मंगलवार की रात जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित होने पर मौत हो गई। नरेश चंद्र को बुखार के साथ ही डायरिया की भी परेशानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें