फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधाष्टमी के लिए बरसाना सात सेक्टरों में बांटा

विज्ञापन
राध्‍ाा कृष्‍ण
विज्ञापन
मथुरा। राधारानी के जन्मोत्सव को लेकर बरसाना में प्रशासनिक तैयारियों का तानाबाना तैयार हो गया है। बरसाना और आसपास के क्षेत्र को राधाष्टमी को दृष्टिगत रख सात सेक्टरों में बांटा गया है। इस दिन बाहरी वाहनों की नो एंट्री के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी और एसडीएम गोवर्धन सदाकांत गुप्ता ने बरसाना में राधाष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने बरसाना से जुड़ने वाले सभी मार्गों के साथ पहाड़ियों पर स्थित श्रीजी के मंदिर को जाने वाले रास्तों को भी देखा। इसके अलावा बरसाना की सफाई, सड़कों के पेचवर्क सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

इस दौरान अफसरों के साथ डीएम ने बैठक में तय किया गया कि इस बार राधाष्टमी को बरसाना क्षेत्र सात सेक्टरों में बांटा जाएगा। पिछले साल प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिगत छह सेक्टर बनाए गए थे। एसडीएम सदाकांत गुप्ता ने अवगत कराया कि बरसाना को आने वाले वाहनों के लिए गोवर्धन मार्ग, छाता मार्ग और कोसीकलां मार्ग पर 18 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इसमें छह पार्किंग बरसाना-गोवर्धन मार्ग पर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले सभी वाहनों को पार्किंग के आगे नहीं आने दिया जाएगा। बरसाना में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। संपूर्ण क्षेत्र की सफाई के लिए 250 अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें