फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे को लेकर किसानों ने रुकवाया सिक्सलेन का निर्माण

विज्ञापन
हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अलीनगर केंजरा मेें सर्किल रेट पर मुआवजा नहीं मिलने के कारण आक्रोशित किसानों ने सिक्सलेन का निर्माण बंद करा दिया। किसानों के विरोध के चलते पिछले 15 दिनों से निर्माण बंद पड़ा था। शनिवार को काफी संख्या में किसानों ने एकत्रित होकर हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंच कर किसानों को समझा कर निर्माण शुरु कराया।
विज्ञापन


एनएचएआई उसायनी से मक्खनपुर तक 20.25 किमी लंबे सिक्सलेन का निर्माण करा रहा है। उसायनी के निकट अलीनगर केंजरा के सामने से बाइपास का निर्माण होना है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर लिया, लेकिन प्रशासन की गलती के कारण किसानों को अलीनगर केंजरा के स्थान पर दूसरे के मौजा के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है, जो अलीनगर केंजरा के सर्किल रेट से कम है। किसानों ने कई बार अलीनगर केंजरा के सर्किल रेट पर मुआवजे की मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

शनिवार को लामबंद किसानों ने विरोध कर सिक्सलेन का निर्माण कार्य बंद करा दिया। किसान खेत में कोई वाहन खड़ा नहीं होने दे रहे थे। किसानों के विरोध की सूचना पर एसडीएम सदर चंद्रभानु सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित किसानों को समझा कर शांत कराते हुए मंडलायुक्त से वार्ता कर जल्द निर्धारित सर्किल रेट पर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। किसानों के विरोध को लेकर एसडीएम, कानून, लेखपाल दो घंटे तक मौके पर डेरा जमाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें