फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर इटावा के युवक की मौत

विज्ञापन
train - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। दिल्ली-आगरा रेलवे लाइन पर भूतेश्वर के समीप गुरुवार देर रात ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। मृतक अपने दोस्तों के साथ वैष्णो देवी दर्शन करके ट्रेन से अपने घर इटावा लौट रहा था। सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



कृष्णानगर चौकी प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि मृतक इटावा के जसवंतनगर निवासी सुखवीर सिंह पुत्र मोहकम सिंह है। वह अपने दर्जनों दोस्तों के साथ वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहा था। दोस्तों की माने तो टॉयलेट करने के लिए गया सुखवीर ट्रेन के गेट पर पहुंच गया। पैर फिसल जाने से वह नीचे गिर गया। चेन पुलिंग करके ट्रेन को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें