फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव बिधिखेरिया निवासी अर्जुन (24) की बुधवार रात छत पर सोते समय नामजदों ने सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता विश्नुदयाल ने थाना सकीट में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया है कि जमीन की रंजिश में हत्या की गई है।
विज्ञापन

बताए अनुसार अर्जुन छत पर अकेला सो रहा था तभी गांव का ही सुनील, अजीत, सुधीर, जयसिंह और वीके ने वहां आ गए और अर्जुन के सिर में दो गोलियां मार दीं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर परिवारीजन और आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि पंद्रह साल पहले विश्नुदयाल ने मायादेवी से सोलह बीघा जमीन खरीदी थी। उसी खेत के पास सुनील का खेत है। आरोपी उसके खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। दोनों परिवारों में इसी की रंजिश चली आ रही है। हत्यारोपियों ने पंद्रह दिन पहले मृतक के चचेरे भाई अंशुल को पीटकर उसका पैर तोड़ दिया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

----
तीन माह पहले ही हुई थी अर्जुन की शादी
एटा। बिधिखेरिया निवासी अर्जुन अपने दो भाइयों में बड़ा था। तीन माह पहले ही उसकी शादी थाना मलावन क्षेत्र के गांव तुर्कीपुरा निवासी आरती के साथ हुई थी। नवविवाहिता के हाथों से मेहंदी का रंग अभी छूटा भी नहीं था, उससे पहले ही उसकी मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें