फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेवर फेनी का लिया सैंपल, कामं बंदी के निर्देश

विज्ञापन
milk, mewat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। जिले में सोमवार को मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवींद्र कुशवाह ने मैनपुरी रोड स्थित एमपी गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। यहां बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बनाने का कारखाना चलता मिला। इस मौके पर अधिकारियों ने घेवर, फेनी और वनस्पति तेल का सैंपल भरा और तत्काल प्रभाव से काम बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी को एमपी गेस्ट हाउस पर बड़े पैमाने पर मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद एसडीएम संगमलाल यादव और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घेवर, फेनी तथा वनस्पति तेल की जांच की। साथ ही इनका सैंपल भरा गया। इसके बाद घेवर बनाने का लाइसेंस दिखाने को कहा लेकिन कारखाना स्वामी लाइसेंस नहीं दिखा सका।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र कुशवाह ने बताया कि गुड्डू उर्फ चंद्रप्रकाश निवासी मैनपुरी चौराहा घेवर और फेनी का निर्माण कराकर दुकानारों को सप्लाई करता है। उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है। इस लिए तत्काल प्रभाव से काम बंद करने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी अगर दोबारा काम चलता मिला तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें