फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक अपनी भूमिका को पहचानें: डॉ कृष्ण गोपाल

विज्ञापन
जानकारी देते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अखिल भारतीय प्रांतीय कार्यकर्ता विकास वर्ग के दूसरे दिन शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने शिक्षकों को शैक्षिक परिदृश्य को समझाते हुए अपनी भूमिका को पहचानने का आह्वान किया।
विज्ञापन



परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे विकास वर्ग में उन्होंने कहा कि 65 वर्ष में विद्या भारती का कार्य देशव्यापी हुआ है। बताया कि विदेशी आक्रमणों ने देश की शिक्षा व्यवस्था आर्थिक स्थिति बिगाड़ी है। पर, आजादी के बाद से देश ने सभी क्षेत्रों अभूतपूर्व प्रगति की। डा. कृष्ण गोपाल ने कहा विद्याभारती के कार्यकर्ताओं से देश को विकास के पथ पर ले जाने का एक नया क्षितिज खोजने का आह्वान किया। मौके पर महामंत्री ललित बिहारी गोस्वामी, पद्मनाभ गोस्वामी, श्याम लाल पांडेय, सोहन झां, बांकेलाल शर्मा, केके भट्ट, रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें