फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को मिलने लगे घरौंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जवाहर लाल नेहरू अरबन रिन्यूवल मिशन के तहत बेसिक सर्विस फार अरबन पूअर (बीएसयूपी) योजना के भवनों के आवंटन की प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ हो गई। डूडा के परियोजना प्रबंधक संजय पथरिया के नेतृत्व में नगर निगम परिसर में लाटरी के माध्यम से आवासों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन


बीएसयूपी योजना के तहत नराइच में 3640 आवासों का निर्माण कार्य किया गया था। इसमें से 3536 आवास बनकर तैयार हैं। इनके आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस योजना के तहत आवासों के निर्माण में 50 फीसदी धन केंद्र सरकार, 40 फीसदी राज्य सरकार और 10 फीसदी का अंशदान आवंटी का है।

भवन आवंटन की प्रक्रिया तीन दिन चलेगी। पहले दिन नगर निगम परिसर में लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों को आवास दिए गए। लाटरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। लाटरी प्रक्रिया में डूडा के अफसरों के अलावा विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें