फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल थाने के एसएसआई निलंबित

विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। सराफा व्यापारी के साथ दुकान में घुसकर मारपीट व लाखों की लूट के मामले में एसपी ने एसएसआई को निलंबित कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है। वहीं इस मामले में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन


न्यू बाजार में अनिल वर्मा उर्फ बंटी की सराफ की दुकान है। थाने में तैनात एसएसआई सियाराम गौतम अन्य पुलिसकर्मियों के साथ दुकान में घुस गए थे। वहां सराफा व्यापारी के साथ मारपीट व खींचतान के फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गए थे। पुलिस ने यह कार्रवाई सराफा के पिता की घरेलू बंटवारे की शिकायत पर करने की बात कही थी। हालांकि रात में दोनों पक्षों में समझौता के बाद अनिल को छोड़ दिया गया था।

अनिल ने एसएसआई समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर मारपीट कर घसीटते हुए थाने ले जाने, थाने में भी मारपीट व लाखों के जेवर लूट का आरोप पुलिस पर लगाया था। छोड़ने के लिए तीन लाख लेने की बात भी कही थी। यह खबर मीडिया में आने के बाद एसपी राजेश एस ने मामले की जांच की। इसके बाद एसएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं सिपाहियों की जांच सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो आरोप लगाने वाला अनिल भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। और कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया है। मामले की जांच की जा रही है उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें