फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस घंटे बिजली गुल, गर्मी से बिलबिलाए लोग

विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
अलीगंज। कायमगंज रोड पर बुधवार को 11 केवी की हाईटेंशन लाइन बदलने के लिए निगम ने चार घंटे शट डाउन लिया, लेकिन काम पूरा नहीं होने के कारण बुधवार को दस घंटे तक बिजली गुल रही। इसके चलते उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं के पसीने छूट गए। शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर में बिजली आपूर्ति सुचारु करने के लिए विद्युत निगम कायमगंज रोड पर तार बदलने के लिए लगातार पांच दिन तक चार घंटे बिजली बंद रहने की बात कही थी। लेकिन बुधवार का तार बदलने का काम शुरू हुआ तो कस्बे की बिजली आपूर्ति दिन भर बंद रही।
इसके चलते उमस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं के पसीने छूट गए। लोग दिन भर विद्युत निगम अधिकारियों को बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए फोन करते रहे, लेकिन किसी अधिकारी या कर्मचारी ने फोन नहीं उठाया। उपभोक्ताओं ने राहत की सांस तब ली, जब शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड के एसडीओ राकेश कुमार का कहना है कि बिजली आपूर्ति पीछे से बंद रही है। जब उनसे पूंछा गया कि पीछे से कहां बिजली बंद रही तो उनके पास कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें