फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी से पासवर्ड पूछकर 17 हजार किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। ठगी करने वाले देश की रक्षा करने वालों को भी ठगने से नहीं चूक रहे हैं। एक चीटर ने श्रीनगर में तैनात फौजी रवीकुमार से एटीएम का पासवर्ड पूछ कर उनके एकाउंट से 17495 रुपये की खरीदारी कर ली। जब फौजी को संदेह हुआ तो उन्होंने अपनी पत्नी से एकाउंट की जानकारी ले लिए भेजा। पत्नी ने जब पासबुक एंट्री कराई तो उसमें से 17495 रुपये गायब थे।
विज्ञापन


जहांगीरपुर सिरसागंज निवासी रवीकुमार श्रीनगर में आर्मी में तैनात है। 12 जुलाई को उनके पास एक व्यक्ति ने फोन किया कि आपका एटीएम खराब हो गया है। उसको सही करना है। कुछ जरूरी जानकारी चाहिए। इस दौरान उसने फौजी को अपनी बातों में फंसाया और एटीएम का पासवर्ड पूछ लिया।

कुछ ही देरमें उसके एकाउंट से 17495 रुपये खाते से कट गए। जब फौजी को संदेह हुआ तो उसने अपनी पत्नी रेखा देवी को फोन कर पासबुक की एंट्री कराने के लिए कहा। जब पत्नी ने स्टेट बैंक में पासबुक एंट्री कराई तो 12 तारीख में खाते से 17495 रुपये काटे गए आए। इस पर रेखादेवी रविवार थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें