फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल 51 गांवों की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम का हिस्सा बने 51 गांव में अब विकास का प्लान तैयार होने जा रहा है। ग्राम पंचायत खत्म होने के बाद इन गांवों में आधारभूत सुविधाएं नगर निगम अब विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर प्रदान करेगा। इसके लिए शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्य योजना तैयार की गई।
विज्ञापन



नगर निगम बनने से पहले 51 गांवों को नगर पालिका मथुरा का हिस्सा बनाया गया था। इसमें 32 ग्राम पंचायत प्रभावित हुईं। करीब सात माह बीतने के बाद भी इन गांवों में कोई विकास नहीं हुआ है। शिकायतों को ध्यान रखते हुए डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की। इसमें विकास प्राधिकरण और नगर निगम के अफसर शामिल हुए। तय किया गया कि पहले 12 गांवों में विकास कार्य किए जाए।



यह दायित्व संयुक्त रूप में नगर निगम और विकास प्राधिकरण उठाए। दोनों ही संस्थाएं 6-6 गांवों में विकास के कार्य तय करें। इसके लिए गांव का चयन करने का अधिकार भी आवश्यकताओं को ध्यान रखते हुए किया जाए। बैठक में विप्रा के प्रभारी सचिव रवींद्र कुमार और सहायक नगर आयुक्त डा.ब्रजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें