फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन: कब्जा करने वालों को भेजें जेल: मण्डलायुक्त

विज्ञापन
पुन: कब्जा करने वालों को भेजें जेल: मण्डलायुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अलीगढ़ सुभाष चंद्र शर्मा ने डीआईजी अलीगढ़ के साथ सहावर पहुंचकर तहसील समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। जनसमस्याओं, शिकायतों और तहसील समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता व गुणवत्ता के साथ निस्तारित करें।
तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में मंडलायुक्त ने निस्तारण पंजिका की जांच करते हुए कई प्रकरणों की दोबारा जांच कराने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस और अधिकारी आपस में तालमेल बनाकर मौके पर जाएं और पैमाइश कराकर अवैध कब्जे हटवाएं। उन्होंने जन सुनवाई पोर्टल, खतौनियों का कंप्यूटराइजेशन और जनपद को 31 दिसंबर तक खुले में शौचमुक्त कराने की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर 104 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से महज पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान डीएम आरपी सिंह, एसपी सुनील कुमार, सीएमओ, पीडी, डीडीओ, बीएसए, अधिशासी अभियंता विद्युत, जलनिगम, लोनिवि, डीएसओ, कृषि, डीपीआरओ, समाज कल्याण सहित सभी विभागों के अधिकारी, एसडीएम, सीओ तहसीलदार, बीडीओ, ईओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें