फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटी के जूनियर बालक वर्ग में जिले का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 32वीं जूनियर उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस (टीटी) चैंपियनशिप में शनिवार को कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। जूनियर बालक वर्ग में मेजबान जिले के खिलाड़ियों का जलवा रहा। सभी वर्गों में गाजियाबाद के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा।
विज्ञापन


जूनियर बालक वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में आगरा के आशुतोष कुमार सिंह ने इलाहाबाद के उज्ज्वल रॉय को, आगरा के हार्दिक पालीवाल ने बरेली के नकुल गुप्ता को, आगरा के प्रारूप ने गाजियाबाद के अभिनव मलन को, आगरा के हर अभिषेक पाठक ने अंश सबरवाल को पराजित किया। लखनऊ के आदर्श श्रीवास्तव ने गाजियाबाद के लक्ष्य जोशी को हराया। लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव ने मुरादाबाद के काव्य गुप्ता पर, गाजियाबाद के सार्थक सेठ ने कानपुर के अंश राजपूत पर, गाजियाबाद के ही सार्थ मिश्रा ने आगरा के सुब्रतराज वर्मा पर जीत दर्ज की।

जूनियर बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मुरादाबाद की सुहाना ने लखनऊ की आकृति श्रीवास्तव को हराया। कानपुर की ईशा शाक्य ने गाजियाबाद की महिका दीक्षित को, गाजियाबाद की राधाप्रिया गोयल ने गौतमबुद्धनगर की तारुषि बंसल को पराजित किया। सब जूनियर बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में आगरा की सुहानी शर्मा, गाजियाबाद की राधाप्रिया गोयल, कानपुर की ईशा शाक्य, इलाहाबाद की अंबिका गुप्ता ने विजय हासिल की। सब जूनियर बालक वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में गाजियाबाद के पार्थ बेवाल, सार्थ मिश्रा, विभोर गर्ग, शिवम चंद्र, कानपुर के अंश राजपूत, मुरादाबाद के काव्य गुप्ता, इलाहाबाद के उज्ज्वल वर्मा, गौतमबुद्धनगर के श्रीधर जोशी ने अपने मुकाबले जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया। आयोजन सचिव डा. अलका शर्मा के मुताबिक रविवार को सुबह आठ बजे से मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें