आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेशीय सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियन में बुधवार का दिन आगरा की महिला खिलाड़ियों के नाम रहा। मेजबान खिलाड़ियों ने अधिकतर भारवर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग के 47 किलोग्राम भारवर्ग में हरदोई की पलक सिंह, 52 किलोग्राम में लखनऊ की दुर्गा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 57 किलोग्राम भारवर्ग में आरती देवी, 63 किलोग्राम में आशमा खान, 72 किलोग्राम में शीतल यादव, 84 किलोग्राम में किरन और 84 से अधिक आयु वर्ग में नम्रता गौतम पहले स्थान पर काबिज हुईं। यह सभी खिलाड़ी आगरा की हैं। पुरुष वर्ग के विभिन्न भारवर्ग में बदायूं के राजेश कुमार, कानपुर के अलंकार सिंह, मनदीप, हापुड़ के मोनू कुमार, आगरा के सोनू, मथुरा के रवि कुमार, लखनऊ के फिरोज यूनिस खान व मोहम्मद शाहनवाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आगरा पावरलिफ्टिंग संघ के बैनर तले आयोजित प्रतियोगिता में 26 जिलों के करीब 400 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। निर्णायक की भूमिका केएस पवार, गिरीश जोशी, हरेंद्र सिंह, राकेश यादव, सर्वेंद्र सिंह, शत्रुघभन लाल, राकेश तिवारी, सत्येंद्रेश्वरी किरन और सुभाष निभा रहे हैं। गुरुवार को चैंपियनशिप का समापन होगा।