फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

461 केंद्रों पर 69248 ने दी नवसाक्षर परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा देते नवसाक्षर
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर/बिछवां/दन्नाहार। जिले में रविवार को 461 लोक शिक्षा केंद्रों पर नवसाक्षर परीक्षा हुई। वहीं 1.20 लाख नवसाक्षरों के लक्ष्य के सापेक्ष 69248 लाख ने परीक्षा दी। वहीं कई केंद्र देरी से खुले तो कई केंद्रों पर प्रेरक परिक्षार्थियों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन


रविवार को जिले में सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू हुई। देहात के क्षेत्रों में 461 केंद्र बनाए गए थे। घिरोर, करहल और कुसमरा में परीक्षा देरी से शुरू हुई। केंद्रों पर प्रौढ़ और वृद्धों ने सुविधा के अनुसार पिछले छह माह ग्रहण की गई शिक्षा के आधार पर परीक्षा दी। जिले में कुल 1.20 लाख नवसाक्षरों को परीक्षा देनी थी। हालांकि रविवार को शाम पांच बजे तक 69248 नवसाक्षरों ने ही परीक्षा दी।

दन्नाहार लोक शिक्षा केंद्र भटानी पर 250 नव साक्षर पुरुष और महिलाओं ने हिस्सा लिया। ग्राम प्रधान संजीव चौहान ने परीक्षा कराने में सहयोग किया। परीक्षा देने वालों में अरुण कुमार, धीरेंद्र प्रताप, शोभा, मिथलेश, शकुंतला आदि रहे। प्रेरक उदय प्रताप सिंह और रश्मि यादव के साक्षरता के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


डीसी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि जिन केंदों पर परीक्षा देरी से शुरू हुई वहां के प्रेरकों को फटकार लगाई गई है। जुलाई तक परीक्षा के परीणाम की सीडी बनाकर शिक्षा निदेशालय को भेज देंगे।

परीक्षा सीडीओ, सीवीओ, डीआईओएस बीएसए, एबीएसए, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, बीडीओ, एनपीआरसी, एबीआरसी, ब्लाक कोआर्डिंनेटर आदि के निर्देशन में हुई।

प्रेरक करते मिले नवसाक्षरों का इंतजार
वहीं लोक शिक्षा केंद्र खरपरी पर सुबह 11 बजे मात्र दो ही नवसाक्षर आए थे। तैनात दो प्रेरक नवसाक्षरों का इंतजार करते नजर आए। प्रेरकों ने बताया कि नवसाक्षर एक या दो करके आएंगे और परीक्षा देकर चले जाएंगे। इसके चलते वह इंतजार में शाम पांच बजे तक बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें