फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की मौजूदगी में बोले संत, मंजूर नहीं राम मंदिर में देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन । केंद्र और प्रदेश में भाजपा को सत्ता होने के बाद भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कोई पहल न किये जाने का संतों का दर्द शुक्रवार को विहिप ब्रजप्रांत के संत सम्मेलन में स्पष्ट दिखाई दिया।
विज्ञापन


कृष्ण कृपाधाम में प्रदेश के ऊर्जामंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता श्रीकांत शर्मा की मौजूदगी में ब्रज के संत अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग रखने से नहीं चूके। संतों ने एक स्वर में कहा कि केंद्र और प्रदेश मेें भाजपा है। अब राम मंदिर निर्माण में देरी कतई स्वीकार नहीं की जायेगी।

महंत रामस्वरूप दास ने कहा कि हम राम मंदिर निर्माण के लिए बहुत समय दे चुके, लेकिन मंदिर निर्माण का मार्ग आज तक प्रशस्त नहीं हुआ।

संत सम्मेलन में ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने राम मंदिर निर्माण पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन यह कहकर संतों संबल दिया कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश संतों के मार्ग दर्शन में आगे बढ़ रहा है। हम जनता की सभी जन आकांक्षाओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


विहिप के केंद्रीय संगठन मंत्री दिनेश जी ने कहा कि संसद में तत्काल कानून बनाकर रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त अगले 4-5 महीने में हो जायेगा। मंदिर उसी स्वरुप का बनेगा जो कि करोड़ों घरों में प्रस्तावित माडल के रूप में पूजा जा रहा है।

विहिप के केंद्रीय महामंत्री (संगठन) अशोक तिवारी ने कहा कि श्रीरामजन्म भूमि भूखंड केवल जमीन या भवन का प्रशभन नहीं है। यह सौ करोड़ हिंदुआें की श्रद्धा व आस्था का प्रशभन है। इससे संबंधित सभी तथ्यों को उच्च न्यायालय की भी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

महंत फूलडोल बिहारी दास व संत डा. आदित्यानंद गिरी महाराज ने कहा कि यमुना को सरकार शीघ्र ही गंगा प्रधिकरण से जोडे़। इससे पूर्व स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने संतों को हरिद्वार में हुई विहिप की धर्म ससंद में उठे मुद्दों और पारित प्रस्तावों की जानकारी दी।


स्वामी गोविंदानंद तीर्थ, ब्रजबिहारी दास, प्रह्लाद दास, रामस्वरुप दास, रामसुखदास महाराज, हरिप्रियाशरण दास, महंत हरिबोल महाराज, लाडली शरणदास महाराज, महंत नारायण स्वामी, कैप्टन हरिहर शर्मा, विहिप जिलाध्यक्ष बच्चू सिंह, राजेश चौधरी, मुकेश खंडेलवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें