फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट में महज 17 फीसदी प्रशिक्षणार्थी मिले उपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) ने गुरुवार को सुबह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का औचक निरीक्षण किया। संस्थान की दशा बेहद खराब मिली। हर स्तर पर गड़बड़ी मिली। कुल पंजीकृत प्रशिक्षणार्थियों में महज 17 फीसदी उपस्थित मिले। प्रवक्ता और कर्मचारी भी गायब मिले।
विज्ञापन


जेडी डा. प्रदीप कुमार ने सुबह 10:15 बजे उपस्थिति पंजिका की जांच की। प्रवक्ता राजबाला पुष्कर, रजनी शर्मा, मृणालिनी बघेल, ममता, शताक्षी कुशवाह अनुपस्थित मिलीं। प्राचार्य ने बताया कि रजनी शर्मा बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित चल रही हैं। जेडी ने डायट प्राचार्य बीना सत्या को निर्देश दिया है कि रजनी शर्मा के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर, सूचना दें। बाकी प्रवक्ता 10:35 बजे तक पहुंच गईं, उनको चेतावनी दी गई।

कनिष्ठ लिपिक रविंद्र कुमार, परिचारक बांकेलाल, गनेशी लाल के नाम के आगे रेखाकिंत किया गया था, लेकिन किसी प्रकार का अवकाश नहीं दर्ज था। तीन कर्मचारियाें के वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। इनका स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। सुबह 11:05 बजे तक वर्ष 2014 बैच में कुल पंजीकृत 197 बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों में से 11 और 2015 के 179 पंजीकृत प्रशिक्षणार्थियों के सापेक्ष 54 उपस्थित मिले।
विज्ञापन


उपस्थिति पंजिका पर छह, सात और आठ जून की उपस्थिति दर्ज नहीं थी। सौ फीसदी प्रशिक्षणार्थियों की और नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए गए। वहीं संस्थान के प्रशिक्षण प्रभारी, वरिष्ठ प्रवक्ता सुशील कुमार संस्थान की असंतोषजनक स्थिति के संबंध में किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाए।
विज्ञापन


ये अव्यवस्थाएं भी पाई गईं
- बीटीसी प्रशिक्षणार्थी फर्श पर बैठकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। फर्नीचर टूटा था।
- संस्थान के पुरुष और महिला शौचालय में गंदगी मिली।
- प्रशासनिक भवन के कार्यालय कक्ष में रैक में फाइलें खुली हुई रखी मिलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें