फिरोजाबाद। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 के लिए जिले में खाद्य विभाग की विपणन शाखा के तीन और एफसीआई का एक सहित छह स्थानों पर धान खरीद केंद्र खोले जाएंगे। केद्रों पर आगामी 25 सितंबर से धान खरीद शुरु होगी।
जानकारी के मुताबिक क्रय केद्र रविवार एवं अन्य सार्वजनिक अवकाश के अतिरिक्त सामान्य दिनों में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुलेंगे। उन्होंने कृषक बंधुओं से अनुरोध किया है कि धान विक्त्रस्य में सुगमता के लिए पंजीकरण विभाग की निर्धारित बेबसाइट पर कराएं।
विभाग के तीन केंद्र शिकोहाबाद मंडी स्थल, सिरसागंज मंडी स्थल एवं जसराना पीसीएफ गोदाम होंगे। पीसीएफ के दो क्त्रस्य केंद्र हाथवंत ब्लॉक के पीसीएफ नगला जाट एवं विकास खंड मुस्तफाबाद पर सहकारी सघ में खोले गए हैं। इसी प्रकार भारतीय खाद्य निगम का शिकोहाबाद मंडी स्थल में क्रय केंद्र खोला गया है।