फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम समर्थकों की हिंसा से रेलवे को 58 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के समर्थकों की हिंसा से आगरा और मथुरा में रेलवे को 58 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आगरा मंडल से हरियाणा और पंजाब को जाने वाली पांच दिनों में 80 से अधिक ट्रेनें रद्द रहीं। 47 हजार यात्रियों को रेलवे की यात्रा छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन


26 अगस्त को पंचकुला हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को दुराचार के मामले में सजा सुनाई थी। फैसले के बाद पंजाब और हरियाणा में हुई हिंसा के बाद जम्मूतवी, पंजाब व हरियाणा से गुजरने वाली ट्रेनों को मथुरा, आगरा व दिल्ली में रद्द कर दिया गया।

डीआरएम के पीआरओ संचित त्यागी ने बताया कि हिंसा के चलते पहले दिन 30 ट्रेन आगरा मंडल में रद्द रही। दूसरे दिन 25, तीसरे दिन 15, चौथे व पांचवें दिन पांच-पांच ट्रेन रद्द रही। पीआरओ ने बताया कि ट्रेन रद्द रहने से मथुरा और आगरा में 47 हजार यात्रियों ने रेलवे की यात्रा छोड़ी और दूसरे साधनों का उपयोग किया।
विज्ञापन


इससे रेलवे को 51 लाख से अधिक का नुकसान हुआ। साथ ही इन ट्रेनों से रिजर्वेशन कराकर यात्रा कर रहे लोगों को 6.70 लाख रुपये लौटाने पड़े। दोनों मिलाकर 58 लाख से अधिक का नुकसान रेलवे को झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें