फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के बैंक खातों में पहुंची 122.21 करोड़ के ऋण माफी की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद के 15602 किसानों को 122.21 करोड़ रुपये की ऋण माफी की सौगात आखिरकार मिल गई। शासन ने पहली लिस्ट के तहत यह धनराशि किसानों के बैंक खातों में जारी कर दी। यह धनराशि ऋण मोचन योजना के तहत प्रधानमंत्री की चुनावी घोषणा पर दी गई है। अब प्रशासन दूसरी सूची तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फसल ऋण माफ करने की घोषणा का आखिरकार अब जिले के किसानों को लाभ मिलने लगा है। पहली किस्त के रूप में जिले कोे 122.21 करोड़ रुपये मिले हैं।

यह धनराशि जनपद के 15602 किसानों के खातों के लिए जारी की गई है। हालांकि जिला स्तर से प्रथम सूची में 15610 किसानों को शामिल किया गया था। इसमें 122.21 करोड़ रुपये दिए जाने थे। लेकिन, शासन स्तर से किए गए आकलन के बाद 15602 किसानों के लिए 122.21 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं।
विज्ञापन


जिले में 1.08 लाख किसानों को इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाना है। इसमें से अब तक करीब 55 हजार किसानों ने ही अपने बैंक खातों को आधार से जोड़ा है। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शासन से मिली धनराशि के आधार पर किसानों को ऋण मोचन योजना के प्रमाण-पत्र भी जारी किए जा रहे हैं। ओबीसी बैंक प्रबंधक नरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि सरकार ने किसानों के बैंक खातों में धनराशि जारी की है। इसकी जानकारी संबंधित किसान को बैंक द्वारा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें