फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी-आज कुसुम वेलि पोषाक धारण करेंगे ठाकुर जी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज रत्न जड़ित कुसुम वेलि पोशाक धारण करेंगे ठाकुर जी
विज्ञापन

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व 14 अगस्त को ठाकुर जी कुसुम वेलि पोशाक धारण करेंगे। पोशाक धारण करने से पूर्व जन्मस्थान पर ढोल नगाड़ों के साथ संकीर्तन होगा और वैष्णव भक्त ठाकुर जी को राधाकृष्ण की दिव्य रत्न जड़ित पोशाक अर्पित करेंगे।
विज्ञापन


जन्मस्थान संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि ठाकुर जी के लिए विशेष प्रकार की रत्न जड़ित प्रतिकृति के अद्भुत डिजाइन कुसुम वेलि की पोशाक तैयार कराई गई है। पोशाक धारण कराने के लिए संस्थान पर 14 अगस्त को शाम छह बजे केशव देव मंदिर से भक्त ढोल नगाड़े, मृदंग बैंड के साथ ठाकुर जी को वैष्णव भक्त पोशाक अर्पण करने जाएंगे। बताया कि रेशम से बनी कुसुम वेलि पोशाक में कमल पुष्प, कमल की पत्ती, आम की लता पता की जड़ाई की गई है। शाम 6:15 बजे से ठाकुर जी कुसुम वेलि पोशाक में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें