फिरोजाबाद। किसानों के ऋण माफी योजना के तहत प्रथम चरण के किसानों को 15 अगस्त से पहले ऋण माफ करने की तैयारी कर ली। बैंकों से रिपोर्ट मंगाने के साथ जिले में 6391 किसानों का ऋण माफ करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। बैंकों को 26771 किसानों के सत्यापन के लिए भेजी गई है।
ऋण माफी योजना के तहत किसानों की फीडिंग का काम प्रशासन की ओर से ऋण मोचन पोर्टल पर कर लिया हो। लेकिन शासन के मानक पर खरे उतरने वाले किसानों को प्रथम चरण में ही ऋण माफी का लाभ मिलेगा। इसके लिए बैंकों से ऐसे किसानों के खातों को फ्रीज करने की तैयारी की जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में छह हजार से अधिक किसानों को ऋणमाफी योजना का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से पहले इनकी अभिलेखीय एवं सत्यापन की तैयारी पूर्ण ही करते हुए रिपोर्ट भेजी जा रही है। हालांकि बैंकों के सीधे ही 26771 किसानों के सत्यापन करने के लिए भेजा है। इनमें से अधिकांश की ऋण माफी दूसरे चरण में होगी। उन्होंने कहा कि 66 हजार में आधे से अधिक किसानों को ऋण के माफी का लाभ दूसरे चरण में मिलेगा। साथ ही करीब 265 के करीब किसान ऐसे हैं जिनकी मृत्यु हो गई है इनको लाभान्वित करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है।