फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ खर्च करने के बाद भी देहात में गंदगी के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के देहात क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मियों को डेढ़ करोड़ से अधिक का भुगतान प्रति माह किया जा रहा है, फिर भी यहां चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। हर रोज अधिकारियों के पास सफाई कर्मियों के ड्यूटी पर न पहुंचने की शिकायतें मिल रहीं हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण स्थिति और बिगड़ रही है। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान भी अधिकतर सफाई कर्मी नदारद मिलते हैं।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन के तहत देहात क्षेत्र में 726 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इनमें अधिकांश बाल्मीकि समाज के नहीं हैं। प्रत्येक को हर माह 21270 रुपये वेतन मिल रहा है। जिले में 560 ग्राम सभाएं और 850 राजस्व ग्राम हैं। ग्रामीणों का आरोप है गांव में सफाईकर्मी नियमित रूप से सफाई करने नहीं आते हैं।

इसके चलते गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। नालियों की भी सफाई नहीं की जा रही है। आए दिन जिला मुख्यालय पर ग्रामीण सफाई कर्मियों के न पहुंचने की शिकायत करते हैं। इसके बावजूद देहात क्षेत्र में इस समय मात्र पांच सफाई कर्मचारी निलंबित चल रहे हैं। कई गांव में तैनात सफाई कर्मचारी तो कभी सफाई करने पहुंचे ही नहीं हैं।
विज्ञापन

--
देहात की सफाई व्यवस्था का डीपीआरओ, डीपीसी और डीसी द्वारा निरीक्षण किया जाता है। कमी पाए जाने पर वेतन तक रोका जाता है। शासन की मंशा देहात में स्वच्छता लाने की है, जिसे हर हाल में पूरा कराया जाएगा। जिस गांव में निरीक्षण में गंदगी मिलेगी वहां केे सफाईकर्मी का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन

- सुरेशचंद्र मिश्रा, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें