फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से एक बालिका की मौत

विज्ञापन
fever
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी शिवानी (7) पुत्री राजू की मंगलवार को बुखार से मौत हो गई। उसके टांसिल होने के कारण बुखार आया था और जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। जिले में इन दिनों में बुखार और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की लाइन लग रही है। मंगलवार को ही 1321 से अधिक रोगी पहुंच्रे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में मंगलवार को सुबह से ही रोगियों की भीड़ लग गई। सुबह नौ बजे से ही औषधि वितरण काउंटर पर रोगियों की लंबी लाइन लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मी लगाए गए। अस्पताल आने वालोें में अधिकांश रोगी उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित थे।

अस्पताल पहुंची रीता ने बताया कि उन्हें दो दिन से पेट में दर्द हो रहा है। इधर-उधर उपचार कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। रामकुमार ने बताया कि उल्टी-दस्त होने पर उपचार के लिए आए हैं, पर्चा बनवाने और दवा लेने में एक घंटा से अधिक लग गया। अस्पताल में दोपहर दो बजे तक रोगियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें