फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नेम एंड शेम योजना पर चलेगा विद्युत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े बकाएदारों और बिजली चोरी कर रहे लोगों को भरपूर मौके देने के बाद अब विद्युत विभाग नेम एंड शेम योजना के तहत कार्य करेगा। इसके तहत बड़े बकाएदारों को शर्मिंदा करने के लिए उनके नाम विभागीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा किए जाएंगे। इसके लिए डिवीजन वाइज सूची बनाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद योगी सरकार ने बिजली विभाग के बड़े बकाएदारों को राहत प्रदान करते हुए सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट के साथ एमनेस्टी योजना लागू की गई। बड़े बकाएदारों को पंजीकरण कराने के बाद किश्तों में बकाया राशि जमा करने की सहूलियत दी। हजारों उपभोक्ताओं ने विभाग में पंजीकरण तो कराया, लेकिन बकाया जमा नहीं किया।

नियमित कनेक्शन कराने के लिए भी सर्वदा योजना लागू की। अब दोनों योजनाओं की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सभी डीएम को निर्देश दिए हैं कि वह राजस्व विभाग के जरिए बकाएदारों से बिल वसूलने की प्रक्रिया शुरू करें।
विज्ञापन


दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता केवी गुप्ता ने बताया कि शासन के निर्देश पर नेम एंड शेम योजना लागू की जा रही है। इसके अंतर्गत सभी डिवीजनों में बड़े बकाएदारों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें