फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में भक्ति- 100 से 125 बंदी रख रहे उपवास और रोजा

विज्ञापन
कासगंज जिला कारागार में व्रत व रोजा रखने वाले बंदियों को फल वितरित करते रायुश के पदाधिकारी व अन्य - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अप्रैल माह में नवरात्र और रमजान माह चल रहा है। इसको लेकर जिला कारागार के बंदियों में भी उत्साह है। सलाखों के पीछे रहने वाले बंदी बिना किसी बाधा के मां दुर्गा की उपासना करके व्रत कर रहे हैं। वहीं, रोजेदार खुदा की इबादत करते हुए रोजे रख रहे हैं। जेल में 100 से 125 बंदी ऐसे हैं जो व्रत व रोजा रख रहे हैं।
विज्ञापन

जेल में न मंदिर है मस्जिद। बस जेल का प्रांगण ही उन्होंने मंदिर व मस्जिद जैसा मान लिया है। जहां पेड़ों के नीचे या बैरक में रहकर वह अपनी पूजा-अर्चना कर रहे हैं व नमाज अदा कर रहे हैं। जेल में दोनों ही धर्मों के लोग पूरी सद्भावना के साथ रहते हुए अपने-अपने धर्म का पालन कर रहे हैं।
जेल अधीक्षक एएन सिंह का कहना है कि जेल में 100 से 125 तक ऐसे बंदी हैं जो व्रत, उपवास और रोजे रख रहे हैं। करीब 50 बंदी रोजा रखकर खुदा की इबादत कर रहे हैं। वहीं, मां दुर्गा के उपासक व्रत रखकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जेल के बंदी अपनी पारिवारिक मान्यता के अनुसार व्रत कर रहे हैं। कुछ बंदी नौ दिन का व्रत कर रहे हैं तो कुछ बंदी पहले नवदुर्गा का व्रत किया, अब आखिरी नवदुर्गा का व्रत करेंगे। कुछ सप्तमी का व्रत करेंगे तो कुछ अष्टमी का। उन्होंने बताया कि जिस बंदी की जैसी पारिवारिक मान्यताएं हैं उसी के अनुरूप ही वह अपना संकल्प जता रहे हैं।
विज्ञापन

उपलब्ध कराया जा रहे ये खाद्य पदार्थ
कासगंज। जेल अधीक्षक एएन सिंह ने बताया कि व्रत रखने वालों को आधा किलो उबला आलू, 250 ग्राम दूध, 100 ग्राम चीनी और 250 ग्राम फल प्रतिदिन दिए जाते हैं। वहीं, रोजेदारों को एक समय खाना दिया जाता है। साथ में दही, चीनी, शरबत के लिए नींबू और सहरी के लिए वंद और दो बिस्किट दिए जाते हैं।
रायुश ने जिला जेल में व्रत व रोजा रखने वालों को बांटे फल
कासगंज। नवरात्र में जिला जेल में व्रत व रोजा रखने वाले बंदियों को राष्ट्रीय युवा शक्ति एवं मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में फलों का वितरण किया गया। 100 बंदियों को केला, अंगूर, चीकू सहित अन्य तरह के फलों का वितरण किया गया। जिला जेल के कारागार के अस्पताल में रह रहे 17 बंदियों को भी फल आदि का वितरण किया गया। रायुश प्रमुख डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने बताया कि व्रत व रोजा रखने वालों को फलों का वितरण किया गया है। इस दौरान जेल के प्रभारी अधीक्षक एएन सिंह, महात्मा प्रेम पराग, डॉ. दुष्यंत शर्मा, शिवकुमार, कुमार उपाध्याय, नरेश मिश्रा, वैभव मिश्रा, आर्यन मिश्रा, कृपाराम शाक्य, रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें