शुक्रवार से थी लापता
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 10वीं की छात्रा शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले समझा गांव में ही किसी के घर होगी। काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने गांव में पड़ोसियों, उसकी सहेलियों आदि से जानकारी ली, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजन रातभर उसकी हर संभव स्थान पर तलाश करते रहे। सुबह के समय एक ग्रामीण शौच के लिए खेत पर गया, तो चरी के खेत में उसका शव पड़ा देख चीखता हुआ गांव पहुंचा।
ये भी पढ़ें - घिनौनी हरकत: सनकी पति ने अपार्टमेंट में चिपका दिए पत्नी के अश्लील पोस्टर, गैर मर्द के साथ...
मुंह में ठूंसा कपड़ा
उसने परिजनों को खेत में किशोरी का शव पड़े होने की जानकारी दी। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों के अनुसार किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। हाथों में कील ठोंकी गईं और उसकी आंखें भी निकाल ली गईं।
ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: बेटी के 12वीं पास दोस्त ने बनाया हत्या का ऐसा प्लान, पुलिस भी चकराई; जंगल में मिली थी लाश