आगरा। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की आगरा इकाई ने बाह में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा में 15 खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। आर्याव, दिव्यांशी व निष्ठा ने येलो बेल्ट, सुमित व सिम्मी ने ऑरेंज बेल्ट, सिद्धार्थ व परी ने ब्लू बेल्ट, आर्यन व अक्षत ने ग्रीन बेल्ट और विहान व अथर्व ने पर्पल-2 बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण की। कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के महासचिव शिहान पुष्पेंद्र यादव ने बेल्ट एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान ऋषि त्रिपाठी भी मौजूद रहे।