फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से धरना जारी: मंडुन काराया, नंगे पैर भी चले, इसके बाद भी नहीं हुआ असर; ये है आगरा विवि का हाल

Thu, 26 Mar 2026 11:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव को लेकर 15 दिनों से धरना जारी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि चुनाव प्रक्रिया पर स्पष्ट निर्णय न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
धरना जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव को लेकर जारी धरने के बीच बुधवार को भी कोई समाधान नहीं निकल सका। 15 दिन से ये धरना जारी है पर नतीजे शून्य हैं।
विज्ञापन


पूर्व महामंत्री अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को कुलसचिव की ओर से वार्ता के लिए बुलाया गया था, लेकिन कुलपति के उपस्थित न होने के कारण बातचीत नहीं हो सकी। धरने में शामिल कर्मचारी सुमित चौधरी पहले ही मुंडन कर भगवा वस्त्र धारण कर नंगे पैर चलने का संकल्प ले चुके हैं और बुधवार को भी नंगे पैर ही लौटे। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार मांग उठाने के बावजूद प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक कर्मचारी संघ चुनाव को लेकर स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में आनंद टाइटलर, दीपक सहगल, रमन शर्मा, दीपक गुप्ता, नरेश चौधरी, रूप रानी, रवि कुमार, राकेश शर्मा और रामनाथ आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


क्या है मामला
कर्मचारियों के अनुसार कर्मचारी संघ चुनाव की प्रक्रिया काफी पहले पूरी हो चुकी है और केवल चुनाव अधिकारी की नियुक्ति शेष है। 13 मार्च को कुलपति की ओर से समिति गठित की गई थी, जिसने 16 मार्च को कुलसचिव से चुनाव से संबंधित पत्रावली और आमसभा नोटिस की जानकारी मांगी थी। 18 मार्च को यह पत्रावली कुलपति कार्यालय भेज दी गई, लेकिन इसके बाद से फाइल लंबित बताई जा रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि पत्रावली के लंबित रहने और स्पष्ट आदेश न मिलने के कारण ही चुनाव प्रक्रिया अटकी हुई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें