आगरा विकास मंच की ओर से जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग केंद्र में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।
आगरा। आगरा विकास मंच की ओर से जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग केंद्र में शनिवार को लगे निशुल्क शिविर में हड्डी रोग के 15 मरीजों की जांच हुई। इसमें तीन के घुटने खराब मिले। मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि इन मरीजों के लागत मूल्य पर ऑपरेशन कराए जाएंगे। शिविर में डॉ. विभांशु जैन ने मरीजों को नियमित पैदल चलने और पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी। फिजियोथेरेपी डॉ. अनिल कुशवाहा ने मरीजों की फिजियोथेरेपी कर उनको प्रशिक्षित भी किया। शिविर में आशीष जैन, प्रियंका जैन, पूर्वा जैन, अंशु जैन, कविता जैन और ममता जैन का सहयोग रहा।