फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे बंद रही शहर से लेकर गांव की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सात घंटे गुल रही शहर से देहात की बिजली
विज्ञापन

आंधी और बारिश के दौरान पेड़, तार एवं विद्युत पोल टूटे
विद्युत निगम कर्मचारी मरम्मत काम में युद्ध स्तर पर जुटे
गर्मी, उमस में रोजेदार परेशान, पेयजल आपूर्ति चरमराई
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
एटा।
सोमवार रात आई आंधी और बारिश के कारण पोल टूट गए, पेड़ उखड़ कर तारों पर गिर गए, ब्रेकडाउन होने से लगातार सात घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली बाधित रहने से भीषण गर्मी और उमस के बीच रोजेदारों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से नगरीय क्षेत्र में मंगलवार सुबह पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को हैंडपंप से पानी लाने को लाइन लगानी पड़ी।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शहर राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार रात आंधी बारिश के कारण कई स्थानों पर हाईटेंशन लाइन भिड़ने से बिजलीघरों में ब्रेक डाउन होने से रात दो बजे से लेकर सुबह 9:30 बजे तक बिजली गुल रही। लेकिन कई स्थानों पर पानी भरने के कारण दोपहर बाद कई फीडर बंद होने से दोबारा बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके चलते शहरी इलाके की कई कालोनियों में शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। अधिशासी अभियंता देहात राजकुमार ने बताया कि आंधी बारिश के दौरान कस्बों को छोड़ कर गांवों में कई स्थानों पर पेड़ उखड़ कर एलटी और एलटी लाइन पर गिरने से विद्युत पोल उखड़ने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत कर्मी मरम्मत के काम में जुटे हैं। जहां पोल टूटे हैं वहां आपूर्ति बहाल होने में 48 घंटे का वक्त लगेगा, लेकिन जहां तार टूटे हैं वहां देर रात तक बिजली बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें