फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7.50 करोड़ से विकास कार्य कराएगा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
7.50 करोड़ से चमकेंगीं सड़कें और पुलिया का होगा निर्माण
विज्ञापन

विकास कार्य कराएगा प्राधिकरण, अवस्थाना निधि के अंतर्गत शहर में होंगे कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद।
विकास प्राधिकरण द्वारा 7.50 करोड़ की धनराशि से विकास कार्य कराएंगे। विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित कार्यों में शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सड़क, नाली, पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। कांशीराम कालोनी को भी विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण द्वारा 7.50 करोड़ की अवस्थापना निधि की धनराशि से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद में विकास कार्य कराने को खाका तैयार कर लिया है। प्राधिकरण द्वारा हिमायूंपुर, बजंरग नगर, बघेल कालोनी सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर विकास कार्य कराए जाएंगे। कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के द्वितीय चरणमें निर्मित भवनों के लिए मोहम्मदाबाद टूंडला में नाले की मरम्मत कराई जाएगी। कांशीराम आवास योजना प्रतापपुर टूंडला में पार्क की बाउंड्री बाल मरम्मत, साइड नालियां की मरम्मत, सड़कों का सुदृढ़ीकरण तथा फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य कराया जाएगा। इस संबंध में प्राधिकरण के प्रभारी एक्सईएन एसएन प्रसाद का कहना है कि अवस्थापना निधि से 7.50 करोड़ की धनराशि से विकास कार्य कराने के लिए सूची तैयार कराई जा रही है। प्रशासन की अनुमति मिलने पर कार्य प्रारंभ कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें