फिरोजाबाद। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण जीवन ज्योति व आईपीडीएस योजना की समीक्षा की गई। इसमें कार्य की गति धीमी पर नाराजगी जताई।
सर्वप्रथम दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण जीवन ज्योति योजना के प्रथम चरण की समीक्षा की गई। एल एंड टी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कृष्णा ने बताया कि अब तक 1939 में 1476 गांव में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। द्वितीय चरण में फीडर वाइपरकेशन कार्य की समीक्षा की गई, जिसमें नलकूप व ग्रामीण की लाइन अलग करने के कार्य की प्रगति मात्र 10 प्रतिशत मिली। बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि, नई लाइन बनाने में भी कम प्रगति पर नाराजगी जताई।
केबीआईएल कंपनी के प्रतिनिधि के निर्देश दिए कि कार्य में तेजी आएं, जिससे समय पर कार्य पूर्ण हो सके।
एसई वाईपी सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील कि है किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम नंबर 9412748980 पर कॉल करें। ट्रांसफार्मरों, विद्युत लाइनों से छेड़छाड़ न करें। बैठक में एक्सईएन आरबी रॉय, जेई धर्मेंद्र राजपूत व विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।