फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का मुखबिर जिले में कर रहा था वाहन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मैनपुरी पुलिस का मुखबिर फिरोजाबाद में साथियों के साथ वाहन चोरी कर रहा था। इसका खुलासा रसूलपुर पुलिस ने गैंग लीडर और उसके साथी की गिरफ्तारी के बाद किया है। गैंग का तीसरा सदस्य फरार है। चोरों के कब्जे से पांच बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


एसपी देहात महेंद्र कुमार ने बताया कि कोतवाल रसूलपुर मुनीश चंद्र ने आसिफ हुसैन निवासी उसमान थाना बरनाहाल मैनपुरी और मोहम्मद शाकिर निवासी मोहम्मदगंज थाना दक्षिण को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही से चोरी की पांच बाइक बरामद की गई है। इसमें से दो बाइक रामगढ़ थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।
पूछताछ में आसिफ ने बताया कि वह बाइक चोरी अपने साथी चांद मिस्त्री के साथ करता था। चांद की नैनी ग्लास चौराहे के समीप कबाड़े की भी दुकान है। चोरी की बाइकों को या तो सस्ते दामों में बेच दिया जाता था अथवा कबाड़े में कटवा दिया करते थे। एसपी देहात महेंद्र कुमार ने बताया कि गैंग पिछले कई माह से शहर में बाइक चोरी कर रहा था। फरार आरोपी चांद मिस्त्री की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मैनपुरी पुलिस का मुखबिर है गैंग लीडर
कोतवाल रसूलपुर का कहना है कि पकड़ा गया गैंग लीडर आसिफ मैनपुरी पुलिस का मुखबिर है। वहां मुखबिरी करने के साथ वह फिरोजाबाद में वाहन चोरी करते थे और मैनपुरी में चोरी की बाइक को बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें