फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 143 वाहनों के चालान, 2.23 लाख रुपये जुर्माना

Wed, 20 Aug 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में ई-रिक्शा पर लोहे के एंगल व पाइप लादकर ले जा रहे ई-रिक्शा का चालान करते टीएसआई।
विज्ञापन
कासगंज। यातायात पुलिस ने बुधवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 143 वाहन के चालान कर 2.23 लाख रुपये वाहन चालकों से बतौर जुर्माना वसूला गया। बिना ड्राइविंग के ई-रिक्शा चलाने वाले 6 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। 4 नाबालिग के ई-रिक्शा चलाने पर उन्हें सीज करने की कार्रवाई की गई। व्यापारियों को यातायात के नियमों के बारे जानकारी दी।यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बुधवार को लक्ष्मीगंज बाजार, राजकोल्ड तिराहा, बिलराम गेट, माल गोदाम चौराहा, गांधी मूर्ति चौराहा सहित अन्य स्थानों पर वाहन चेकिंग की गई। पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने पर, क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर वाहन चलाने पर उनके चालान किए गए। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर अनाधिकृत रूप से खड़ी रोडवेज बसों के चालान किए गए। ई-रिक्शा चलाने पर 4 नाबालिग चालकों के वाहन सीज किए गए। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ई-रिक्शा चलाने पर 6 के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें