गांव झावर में आक्रोश जताते ग्रामीण ।
कासगंज। सदर तहसील क्षेत्र के गांव झावर में सुरक्षित बंजर भूमि गोशाला बनाने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना कि जिस स्थान पर गोशाला बनाना प्रस्तावित है वह भूमि पशुओं के लिए सुरक्षित है। इस भूमि पर माता का मंदिर भी बना हुआ है। लोग पूजा-अर्चना के लिए यहां पहुंचते हैं और ग्रामीणों के पशु भी यहां चरते हैं। गांव में इसके अलावा कहीं भी खाली जमीन नहीं है। ग्रामीण अनेग सिंह, प्रवीण कुमार ने बताया कि गांव की काफी जमीन पहले ही नहर बनाने में जा चुकी है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गाेशाला का किसी अन्य स्थान पर निर्माण कराया जाए। विरोध करने वाले ग्रामीणों में जसवीर सिंह, नीरज, रामौतार, दुर्वेश कुमार, प्रमोद, राजेश, ताराचंद, अतर सिंह, कैलाश चंद्र, सुनील, हेम सिंह व अन्य ग्रामीण शामिल रहे।