फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोम कैमरों से होगी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा की निगरानी अब अत्याधुनिक कैमरों से होगी। 55 स्थानों पर डोम (फिक्सड) कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा 22 प्वाइंटों पर पीटीजेड कैमरे लगाकर हर किसी पर नजरें रखी जाएंगी। इसके प्वाइंट तय कर लिए गए हैं। जल्द ही इन कैमरों को लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


ऐसा नहीं कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। पर अबकी बार अत्याधुनिक कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन डोम कैमरों के लिए प्वाइंट भी बढ़ा दिए गए हैं। 55 स्थानों पर डोम (फिक्सड) और 22 स्थानों पर पीटीजेड कैमरे (रिमोट डायरेक्शन और जूम कैमरे) लगाए जा रहे हैं।

इन कैमरों के लिए स्थान भी तय कर लिए गए हैं। ह्दय योजना से लगाए जा रहे इन अत्याधुनिक कैमरों से जन्मस्थान आने वाले श्रद्धालुओं की हर गतिविधि कैमरे में कैद हो जाएगी। सुरक्षा को देखते हुए जल्द ही कैमरों को स्थापित करा दिया जाएगा। एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 77 स्थानों पर कैमरे लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें