फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र में गांव बिघरई के पास बाइक की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गांव कंजाहार निवासी राम बिलास सिंह (45) मंगलवार की शाम गांव बिघरई बाजार खरीददारी करने के लिए गए थे। करीब सात बजे जब वह साइकिल से लौट रहे थे, तभी मार्ग से गुजर रही बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई थी, वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें