फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण मोचन योजना: किसानों को मिलेगा एक ओर मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सरकार किसानों को ऋण मोचन में एक बार फिर लाभ लेने का मौका देगी। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में खोले गए हेल्प डेस्क में 20 हजार किसानों ने ऋण मोचन के लिए आवेदन किए। इनके आवेदनों की जांच शुरू हो गई है। फरवरी के पहले सप्ताह में जांच के बाद पात्रों को लाभ दिलाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

ऋण मोचन में छूटे किसानों को शासन की ओर से कृषि विभाग में हेल्पडेस्क स्थापित कर 20 जनवरी तक आवेदन मांगे गए थे। इस अवधि के दौरान जिले भर के किसानों ने 20 हजार के करीब आवेदन किए। इनकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद फरवरी के पहले सप्ताह में पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि सरकार एक बार फिर से मार्च के पहले सप्ताह में आवेदन करने का मौका देगी लेकिन अभी तक तिथि निर्धारित नहीं है। जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने कहा ऐसे किसी भी किसान को आवेदन नहीं करना है जिसने 31 मार्च 2016 के बाद से ऋण लिया है। 31 मार्च 2016 के बाद के किसी भी किसान को ऋण मोचन का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें