फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गोशाला के नाम पर हो रहा चारा घोटाला’

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किशनी(मैनपुरी)। नगर में अस्थायी रूप से संचालित गोशाला का सभासदों ने निरीक्षण किया। इस दौरान गाय को दिए जा रहे चारे व दाने के रिकार्ड की जांच की गई। सभासदों ने नगर पंचायत पर गोशाला के नाम पर चारा घोटाला करने का आरोप लगाया है।


नगर पंचायत के सभासद कृष्णा चौहान, रामौतार यादव, संजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, चंदू, जयराम पाल, अखिलेश कुमार, शिवस्वरूप शाक्य तथा देवेंद्र श्रीवास्तव अचानक नगर में बनी अस्थायी गोशाला पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां कर्मियों के रूप में दिन में तैनात रोहित और अवनीश मिले। नीरज व शिवा अनुपस्थित मिले। सभासदों द्वारा रजिस्टर को चेक करने पर 136 क्विंटल भूसा व दो क्विंटल दाना चढ़ा मिला।

भूसा पूरे परिसर में फैला हुआ था, जिस पर जगह-जगह गोबर पड़ा हुआ था। सभासदों का कहना था कि अगर यह भूसा पॉलीथिन डालकर बाउंड्री के किनारे किनारे डाल दिया जाए तो गायों को गोबर मिला भूसा न खाना पड़े।


सभासद कृष्णा चौहान ने आरोप लगाया कि इस गोशाला में कुल 36 क्विंटल भूसा आया है, जिसको 136 क्विंट चढ़ा दिया गया है। नगर पंचायतकर्मी भूसा व दाने की रजिस्टर में ज्यादा खपत दिखाकर रुपया खा रहे है।

नगर पंचायत कर्मियों के इस रजिस्टर में धर्मकांटे की रसीद लगी होनी चाहिए थी, जो नहीं है। सभासदों ने गोशाला में शीघ्र व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


गोशाला में निरीक्षण के दौरान सभासदों ने काफी मशक्कत के बाद पानी में गिरे गाय के बच्चे को बाहर निकाला। सभासदों का कहना था कि इस बच्चे को अगर बाहर न निकालते तो उसकी मौत हो सकती थी। ड्यूटी में लगे कर्मी गायों की सही तरीके से निगरानी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें