फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ के बाद बैंकों के कांटों में पाई गई गड़बड़ी, लगाया जुर्माना

विज्ञापन
Gold Brick
विज्ञापन
एटा। पिछले दिनों सराफ की दुकानों पर की गई कार्रवाई के बाद शहर की बैंकों की भी जांच पड़ताल की गई जिसमें दो बैंकों के कांटों में गड़बड़ी पाई गई हैं। दोनों ही बैंकों पर विधिक बाट माफ विज्ञान विभाग ने जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

विधिक बाट माप विज्ञान विभाग द्वारा पिछले सप्ताह सराफ की दुकानों पर कांटों को परखा था, जहां तीन सराफ पर जुर्माना लगाया गया। इसके बाद जिम्मेदारों ने बैंकों की पड़ताल शुरू कर दी है, जिसके तहत एचडीएसफी और बैंक ऑफ इंडिया के कांटों में गड़बड़ी पाई गई है। विभागीय अधिकारियों ने एचडीएफसी बैंक पर 20 हजार और बैंक ऑफ इंडिया पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। एचडीएफसी बैंक ने तो जुर्माना जमा कर दिया जबकि बैंक ऑफ इंडिया ने अभी तक जुर्माना अदा नहीं किया है।
लोन लेते समय कांटे पर होती है तोल
दरअसल, जब उपभोक्ता बैंक से ज्वेलरी पर लोन लेने जाता है, तब आभूषणों की कांटे पर तोल की जाती है। उन कांटों को बांट माप विभाग से सत्यापित कराया जाता है। मगर बैंक में जिन कांटों से ज्वेलरी की तोल की जाती थी। वह कांटे सत्यापित ही नहीं कराए गए थे। इसको लेकर बैंकों के ऊपर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


ठगी के हो सकते हैं शिकार
बांट विभाग अधिकारियों का कहना है कि बिना सत्यापित कांटे से अगर कोई तोल करता है तो इससे उपभोक्ता ठगी का शिकार हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि जब भी उपभोक्ता अपनी ज्वेलरी की तोल कराए तब यह जानकारी जरूर कर ले कि कांटा सत्यापित है या फिर नहीं। अगर बिना सत्यापित कांटे से तोल की जा रही है तो इसकी शिकायत बांट माप विभाग को दर्ज कराई जा सकती है।
बैंकों के कांटों की जांच की गई तो दो बैंकों के कांटे बिना सर्टिफाइड मिले जिनको विभाग से सत्यापित नहीं कराया गया था। ऐसे में गड़बड़ी की आशंका रहती है, दोनों बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

अतुल सिंह, निरीक्षक - विधिक बाट माफ विज्ञान विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें