जसराना। एटा से धान की बिक्री कर लौट रहे किसान से 83 हजार की नकदी छीन ली। किसान का पड़ोस के गांव के निवासी व्यक्ति पर आरोप लगाया है। सूचना पर डायल 100 की टीम पहुंच गई। थाना पुलिस मामले को फर्जी बता रही है।
नगला खुशाल निवासी औसान सिंह बुधवार को बिक्री करने के बाद प्राइवेट बस में सवार होकर घर वापस लौट रहा था। किसान का कहना है कि वह जब नगला मरदान के समीप बस से उतरकर गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी गांव के लोगों ने 83 हजार की नकदी एवं सामान छीन लिया।
किसान ने तत्काल इसकी सूचना डायल 100 पर दी। सूचना मिलते ही डायल 100 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के साथ थाना पुलिस को जानकारी दे दी।