फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का लाखों का गबन कर सचिव फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। साधन सहाकरी समिति महानमई में इन दिनों खासी गहमा गहमी है। यहां तैनात सचिव खाद उर्वरक और किसानों का लाखों रुपये का गबन कर गायब हो गया। पिछले ढाई माह से गायब चल रहे सचिव की तलाश में पूरा विभाग जुटा है। इधर किसानों को जब से सचिव के गायब होने की जानकारी मिली है तब से वह आये दिन समिति में हंगामा कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने समिति के रिकार्ड सीज करते हुए सचिव पर एफआईआर कराने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


जलेसर तहसील की साधन सहकारी समिति लिमिटेड महानमई के सचिव शिवराज सिंह पिछले ढाई माह से गायब हैं। उनसे विभागीय अधिकारियों व समिति के अध्यक्ष ने कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन नहीं हो सका। इस पर मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई तो पता चला सचिव के पास समिति से बेंची गई खाद उर्वरक के लाखों रुपये के अलावा किसानों का भी कई लाख रुपये है। इधर किसानों को जब मामले की जानकारी हुई तो वह भी उनकी जानकारी करने प्रतिदिन पहुंचने लगे।

अब किसानों ने समिति पर आए दिन हंगामा करना शुरू कर दिया है। अब अधिकारियों ने भी यह मान लिया है कि सचिव लाखों रुपये का गड़बड़झाला कर के गायब हुआ है। इसके चलते एआर कोआपरेटिव दीपक सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए समिति को सीज करने के साथ ही जलेसर के अपर जिला सहकारी अधिकारी श्यामलाल को सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने मामले से जिलाधिकारी एटा, सीडीओ एटा, उपायुक्त अलीगढ़ मंडल आदि को भी मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि मैं पिछले एक वर्ष से ही अध्यक्ष हूं। समिति पर 700 से ज्यादा सदस्य है। मुझे समिति पर एक गाड़ी यूरिया और एक गाड़ी डीएपी मिला था। सचिव पर किस तरह के गबन का आरोप है। यह जानकारी नहीं है। पिछले कुछ दिनों से सचिव से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जब अंतिम बार बात हुई थी तब उन्होंने हार्ट अटैक की बीमारी से ग्रसित होने की बात कही थी। अब वह कहां है। इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।

एआर कोऑपरेटिव दीपक सिंह ने बताया कि पिछले लंबे समय से समिति के सचिव गायब है। उसने लाखों रुपये का गबन किया है। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद जलेसर के अपर जिला सहकारी अधिकारी श्यामलाल को सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के आदेश दिए हैं। इससे पहले समिति सीज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें