फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों ने फूंका महापौर का पुतला, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर में विकास कार्य, सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने के विरोध में सपा और निर्दलीय पार्षदों ने शनिवार को जलकल विभाग में महापौर नूतन राठौर का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।
नगर निगम चुनाव को एक साल पूरा हो चुका है, इसके बावजूद शहर में कोई विकास कार्य नहीं हो पा रहा।

बोर्ड में जो आठ-आठ लाख के प्रस्ताव पास हुए, उन पर भी आजतक कार्य शुरू नहीं हो सका। पिछले एक माह से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। इसके विरोध में पार्षद जलकल विभाग में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने महापौर नूतन राठौर का पुतला दहन किया। पार्षद मुनेंद्र यादव ने कहा कि महापौर न तो कोई काम करना जानती हैं और न ही कराना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद अभिनेंद्र यादव ने कहा कि महापौर के गलत कार्यप्रणाली के कारण ही नगर निगम में कोई अधिकारी रुकने को तैयार नहीं है। महापौर शहर की सफाई व्यवस्था के लिए डीजल की नहीं दिला पा रहीं। ऐसी महापौर शहर का क्या विकास करा पाएंगी। पार्षद पति सुभाष यादव ने कहा कि शहर में एक साल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। महीनों से बोर्ड मीटिंग नहीं बुलाई गई। शहर की सफाई व्यवस्था तक ठप हो चुकी है।

इस दौरान मुनेंद्र यादव, सुभाष यादव, हरिओम गुप्ता, अभिनेंद्र यादव, शारिक सलीम, सत्यपाल प्रजापति, राजेश यादव, रिहान भाई, शाहिद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें